नईदिल्ली। आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिये हैं। तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 30 रुपये की कटौती की गई है। यह लगातार तीसरा महीने है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में नरमी आई है। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें आज से लागू हो गई। यानी आज से नई दरों पर कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध होंगे।