
कोरबा। कोरबा के बड़े नगर निगम में शामिल कोरबा शहरी क्षेत्र में कई लाख की आबादी को प्रतिदिन पानी की आपूर्ति करने के लिए बड़ा सिस्टम काम कर रहा है। हसदेव नदी और कैनाल से पानी प्राप्त करने के बाद उसे निश्चित प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाता है और उसके बाद यह आपूर्ति में शामिल होता है। व्यवस्था के अनुसार नगर निगम के जलापूर्ति विभाग के इंजीनियर तकनीकी रूप से परीक्षण करते हैं ताकि उपयोगकर्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।
सामान्य तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का उपयोग करने के मामले में बहुत ज्यादा तामझाम लोग नहीं करते। अपने आसपास के स्रोत से पानी की प्राप्ति करने के साथ लोग उसे अपने उपयोग का हिस्सा बना लीया करते हैं। यह काम कोई अभी से नहीं बल्कि लंबे समय से चल रहा है। क्योंकि लोग वहां की व्यवस्था और जीवन शैली के अभ्यसत हो चुके हैं। इसके ठीक विपरीत शहरी क्षेत्र में बहुत सारी सुविधाओं को लेकर न केवल लोग कुछ अलग प्रकार का विचार रखते हैं बल्कि सरकार का सिस्टम भी अपनी ओर से गंभीरता दिखाता है। जन सामान्य की उत्सुकता का विषय हो सकता है कि आखिरकार बड़े क्षेत्र में रहने वाले लाखों लोगों को हर दिन उनकी आवश्यकता की पूर्ति करने के लिए पानी की कितनी मात्रा की जरूरत होती होगी और यह काम आखिर होता कैसे हैं। लोग इस बारे में जिज्ञासु हो सकते हैं कि पानी किन स्रोतों से लिया जाता है और उसे किन-किन चरण से गुजर कर आपूर्ति की व्यवस्था में शामिल किया जाता है। नगर पालिक निगम कोरबा के जलाल आपूर्ति विभाग के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह ने बताया कि इसकी एक निश्चित व्यवस्था है। नदी और कैनाल से पानी प्राप्त होने के बाद इंटेक वेल में पहुंचता है। इसके बाद इसे प्यूरीफिकेशन से होकर गुजरना होता है और फिर संपवेल से होते हुए पानी टंकियां के माध्यम से लोगों के नलों तक पहुंचता है। ड्ढ4ह्ल राकेश मसीह, ईई जल विभागकार्यपालन अभियंता ने बताया कि लोगों के लिए अपनी अपने आप में काफी महत्वपूर्ण विषय है इसलिए इसकी गुणवत्ता का निर्धारण करना आवश्यक हो जाता है। काफी समय तक नगर निगम में केमिस्ट के द्वारा जल की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाता था वर्तमान में अनुभवी इंजीनियर के माध्यम से इस काम को कराया जा रहा है। इंजीनियर के जिम्मे निगम की बड़ी फील्ड है। पानी की शुद्धता का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, क्योंकि शुद्ध पानी स्वस्थ जीवन का आधार है।
साफ त्वचा और अच्छे बाल: शुद्ध पानी पीने से त्वचा और बालों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अशुद्ध पानी त्वचा पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। शुद्ध पानी हमारे शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और किडनी को स्वस्थ रखता है।शुद्ध पानी का महत्व केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे पर्यावरण के लिए भी है। नदियों, तालाबों, और झीलों का जल शुद्ध होना ज़रूरी है, ताकि वन्यजीव और जलीय जीव सुरक्षित रहें। इसलिए शुद्ध पानी का सेवन करना, पानी की शुद्धता को बनाए रखना और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना बहुत आवश्यक है। नगर पालिक निगम का जल कार्य विभाग इन्हीं सब बातों को लगातार ध्यान में रख रहा है और इसके अंतर्गत अपनी भूमिका व्यापक संदर्भ में निभा रहा है।

















