बदहाल डबरी की सफाई करने पर दिया ध्यान

कोरबा। हर कार्य के लिए सरकारी तंत्र पर निर्भर रहा जाए, लोग इसे अब जरूरी नहीं समझ रहे हैं। अनेक मामलों में लोग अपने सरोकार दिखाने के लिए उत्साहित हैं। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 कांशीनगर में स्थित वर्षों पुरानी डबरी की बदहाली को देख लोग चिंतित हुए। युवक और युवतियों के एक संगठन ने आज सुबह यहां पहुंचकर श्रमदान किया। तालाब के साथ-साथ घंटाघर मार्ग से उन्होंने कचरा हटाने में दिलचस्पी ली। इसके माध्यम से नागरिकों को संदेश देने का प्रयास किया गया कि अपने आसपास के इलाके को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी उनकी भी है और इस पर काम करना चाहिए।

RO No. 13467/9