
कोरबा। बरेठ समाज के द्वारा 23 फरवरी को जूनियर क्लब विद्युत मंडल में युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, बरेठ समाज के वरिष्ठ नेता रामकुमार पाटसकर व पुनीराम बरेठ भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मिलापराम बरेठ करेंगे। कार्यक्रम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अलावा संत गाडगे जयंती भी मनाई जाएगी। युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए सभी इकाईयों में सूची बनाने का काम किया जा रहा है। इकाईयों के पदाधिकारी घरों में जा रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कर्ष, सदानंद बरेठ, दिगंबर कर्ष, मोहन कर्ष, गिरधारी बरेठ, संतोष कर्ष, समारू बरेठ, रामनारायण निर्मलकर, प्रवीण रजक, घनश्याम बरेठ सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।




























