बरेली में आईएमसी चीफ मौलाना तौकीर रजा खां का विवादित बयान, लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर भी एतराज

बरेली 4 फरवरी। विवादित बयानों से सुर्खियां बटारने वाले इत्तेहाद-ए-मिल्लत-काउंसिल (आइएमसी) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने उकसाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक समाज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के बहकावे में आकर विवाद पर आमादा है। एकता को बचाए रखने के लिए मुस्लिम शांत हैं मगर, इसे कमजोरी न समझा जाए। हम अपने युवाओं को समझाते हैं। यदि देश का मुस्लिम युवा हाथ से बाहर हुआ तो गृह युद्ध हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर भी एतराज जताया। मौलाना ने बयान जारी किया कि देश का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न उन्हें दिया जाना चाहिए, जिनकी स्वीकार्यता सभी वर्गों में हो। इससे इतर, लालकृष्ण आडवाणी को केवल एक ही वर्ग पसंद करता है।

RO No. 13467/10