बसंत पंचमी पर जिला न्यायालय में किया गया पौधारोपण

जांजगीर चांपा । बसंत पंचमी के पावन अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश सुरेश सोनी के नेतृत्व में जिला सत्र न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण का व्यापक अभियान चलाया गया। जिसमें 17 चबूतरे बनाकर अधिवक्ताओं द्वारा अपने पिता जी एवं माता जी के स्मृति में व्यापक वृक्षारोपण किया गया। इस वृक्षारोपण में चंदन, हरा, बहेरा, गुलमोहर के साथ अन्य पौधों का रोपण किया गया ताकि आने वाले समय में भावी पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर बहुतायत संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे । जिला न्यायालय परिसर में 17 चबूतरे बने गए हैं जिसमें जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय केशरवानी द्वारा अपने पिता गौटिया राम केशरवानी की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया।वहीं राजकुमार बैसवार अधिवक्ता द्वारा अपने पिता स्वर्गीय सुंदरलाल बैसवार जी के स्मृति में वृक्षारोपण किया गया। इसी तरह अधिवक्ता अशोक उपाध्याय ने अपने पिता स्वर्गगीय दादूराम जी उपाध्याय जी के स्मृति में वृक्षारोपण किये ।शासकीय अधिवक्ता राजेश पांडे ने अपने पिता स्व रामसरकार जी के स्मृति में वृक्षारोपण किया। वहीं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश पवार ने अपने पिता जी के स्मृति में चबूतरा बनवाकर यहां वृक्षारोपण किया। यह अनोखी पहल थी जहां वृक्षारोपण करने के लिए चबूतरे का निर्माण पहले से करा दिया गया है ताकि वृक्ष को किसी के द्वारा नुकसान न पहुंचा जा सके । कार्यक्रम के प्रारंभ में यहां मां सरस्वती जी के प्रतिमा पर उपस्थित न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस वृक्षारोपण के कार्यक्रम में लगभग सभी न्यायाधीश उपस्थित थे वही अधिवक्ताओं में उमेश राठौर, विजय दुबे,अजय केशरवानी,राजकुमार बैसवार रमेश पैगवार,संतोष गुप्ता, विनीत राठौर,उमेश राठौर, अशोक उपाध्याय, रेवती रमण तिवारी, योगेश गोपाल, सनत पटेल, राकेश मिश्रा, अनिल राठौर ,राजेश पांडे, सहित अनेक अधिवक्ता यहां उपस्थित थे।

RO No. 13467/11