बसंत पंचमी पर विद्यादायिनी की पूजा के साथ होंगे कार्यक्रम

कोरबा। बसंत पंचमी को विद्या की देवी सरस्वती का अवतरण दिवस है। नगर और जिले में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किये जाएंगे। इसके साथ पूजा अर्चना करते हुए विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद बांटा जाएगा। माघ शुक्ल पंचमी को परंपरागत रूप से विद्यादायिनी की पूजा के साथ विभिन्न अनुष्ठान करने का विधान है। शिक्षा से संबंधित विभिन्न आयामों पर काम करने वाला वर्ग इस दिन को अपने लिए खास समझता है। शिक्षण, संगीत, पुस्तकालय, कोर्ट के साथ-साथ ऐसे सभी संस्थान जो लिखने-पढऩे के काम से संबंधित हैं, विद्यादायिनी के अवतरण पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। 14 फरवरी को होने वाले बसंत पंचमी के आयोजन को लेकर विशेष तैयार चल रही है। जिले के कुछ विद्यालय परिसरों में प्रतिमा की प्रतिष्ठा कई वर्ष पहले कराई गई है, जहां पर बसंत पंचमी को बड़े कार्यक्रम किये जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर नियम की पूर्ति की जाएगी। इस अवसर पर पूजा अर्चना के साथ भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कुछ सामथ्र्यवान संस्थाएं इस दिन लेखन सामाग्री का वितरण भेंट के रूप में करेगी।

RO No. 13467/11