
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के गरल्डिने मंडल में थलागासपल्ले के पास एक आरटीसी बस और खेतिहर मजदूरों को ले जा रहे ऑटो के बीच टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, कुट्टलुरू मंडल के नेल्लुट्ला गांव के 12 किसान मजदूर गार्लि्डने में काम करने के लिए एक ऑटो में सवार होकर गए थे। वापस लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही आरटीसी बस ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। मृतकों में दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि अन्य तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज अनंतपुर सरकारी अस्पताल में जारी है।























