
रामनगर। कर्नाटक के रामनगर जिले में सरकारी बस और एक एसयूवी के टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार को केम्मले गेट के पास हुई। पुलिस के मुताबिक, सभी पीडि़त बेंगलुरु के चंदपुरा के तीर्थयात्री थे और वे चामराजनगर के माले महादेश्वर मंदिरमें दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि छह पीडि़तों में से पांच की पहचान नागेश, पुट्टाराजू, कार मालिक जोतिर्लिंगप्पा, गोविंदा और कुमार के रूप में हुई है ।






















