बांग्लादेशी आतंकी संगठन के आठ सदस्य 10 दिन की पुलिस हिरासत में, नए राज आ सकते हैं बाहर

गुवाहाटी, २१ दिसम्बर ।
गुवाहाटी की एक अदालत ने अन्सरुल्ला बांग्ला टीम (एबीटी) के आठ सदस्यों को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। असम में एसटीएफ द्वारा गुरुवार को भारत में अल-कायदा आतंकी संगठन से संबंधित एबीटी के इन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ के आइजीपी पार्था सारथी महंता ने बताया कि गुरुवार को गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपितों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हमनें उनके पास से चार पेन ड्राइव और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं और इनकी जांच की जा रही है।इनमें से एक बांग्लादेशी नागरिक है, जिसकी पहचान 36 वर्षीय मोहम्मद साद राडी उर्फ शाब शेख के रूप हुई है। बांग्लादेश के राजशाही का रहने वाला राडी नवंबर 2024 में भारत में घुसा और उसका मकसद अपनी नापाक विचारधारा फैलाने के साथ स्लीपर सेल विकसित करना था।
कोटा में बिहार के छात्र ने आत्महत्या की हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला
जयपुर। राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली। इस साल में अब तक प्रदेश में 19 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है। बिहार के मन्नार भीकमपुरा जिला वैशाली के छात्र लोकेश ने आत्महत्या की। मृतक छात्र कोटा के विज्ञान नगर के एक निजी हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक छात्र हास्टल में रहता था।पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही हैछात्र आठ महीने पहले जेईई परीक्षा की तैयारी करने कोटा आया था। छात्र की आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद विज्ञान नगर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। विज्ञान नगर पुलिस थाना अधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।हॉस्टल के कमरे में पंखे में आत्महत्या रोकने के लिए एंटी-हैंगिंग डिवाइस लगा होने के बावजूद यह घटना हुई। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है, हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है ।
और नाबालिग द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।विज्ञान नगर पुलिस थाने के सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश मीना ने बताया कि बिहार के वैशाली जिले का रहने वाला 11वीं कक्षा में पढऩे वाला 16 वर्षीय लडक़ा इस साल अप्रैल से कोटा में एक कोचिंग संस्थान में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहा था। इस साल जनवरी से कोटा में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या का यह 17वां मामला है। शहर में 2023 में कोचिंग छात्रों द्वारा आत्महत्या के 26 मामले देखे गए।

RO No. 13467/11