
कोरबा। भाजपा के द्वारा बांधाखार में आज कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य संजय शर्मा को आमंत्रित किया गया है। 7-8 गांव के कार्यकर्ताओं को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। चोटिया मंडल में भी प्रभारी बनाए जाने पर संजय शर्मा ने बूथों को मजबूत किया है। यहां पर 63 बूथों में समिति बनाई गई है। इसके लिए मंडल अध्यक्ष रवि मरकाम व महामंत्री काजू जायसवाल के द्वारा भी प्रयास किया जा रहा है।