बाकी मोगरा नगर पालिका की प्रथम अध्यक्ष बनी शैल राठौर…

कोरबा/नवगठित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में राज्य शासन द्वारा वार्ड क्रमांक-65 की पार्षद श्रीमती शैल राठौर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्षद श्रीमती कमला बरेठ उपाध्यक्ष मनोनीत की गई हैं। नगर पालिका में सदस्यों के तौर पर श्रीमती प्रभावती चौहान, सतीश झा, लखपत शर्मा, अश्वनी मिश्रा, संतोष राठौर, मेलू पटेल, ज्योति दास महंत का मनोनयन किया गया हछत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (क्रमांक-37 सन्-1961) की धारा 16 (1) के अधीन नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की परिषद के कृत्यों के संचालन हेतु आगामी आदेश तक उक्त समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर, उप सचिव रेणुका श्रीवास्तव द्वारा शासन का आदेश जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि आगामी दिनों में नगरीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले बांकीमोंगरा नगर पालिका में प्रशासनिक व्यवस्था के तौर पर मनोनयन किया गया है। निकाय चुनाव के दौरान नगर पालिका में विधिवत चुनाव प्रक्रिया कराया जाकर निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य सदस्य चुने जाएंगे। फिलहाल मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को उनके समर्थकों की बधाईयां मिल रही हैं।

देखिए सूची

RO No. 13467/11