
जनकपुर। वन भूमि को अवैध कब्जा से बचाने एवं सुरक्षा के लिए घेराबंदी कराए जाने को लेकर मनेन्द्रगढ़ वनमंडल अन्तर्गत बहरासी वन परिक्षेत्र अधिकारी इन दिनो सुर्खियों मे है। जहां एक ओर ग्राम खांड़ाखोह के 75 ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरित लिखित आवेदन वन परिक्षेत्र अधिकारी बहरासी को देकर जंगल की सुरक्षा के लिए घेराबंदी कर प्लांटेशन लगाने का अनुरोध किए हैं। वहीं गांव के दर्जन भर स्वार्थी लोग जंगल की जमीन को अवैध कब्जा कर हथियाने के फिराक मे लगे हुए हैं। मामला सुर्खियों मे तब आया जब बहरासी परिक्षेत्र के वन अमला द्वारा जंगल की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देशानुसार घेराबंदी कराना शुरू कर दिए। जिससे गांव के चंद स्वार्थी लोगों के वनभूमि मे अवैध कब्जा करने की मंशा पर पानी फिरने लगा। अब वनभूमि मे अवैध कब्जा करने की मंशा रखने वाले दर्जन भर स्वार्थी लोगों ने एकजुट होकर वन अमला के ऊपर दबाव बनाने पहले वन परिक्षेत्र अधिकारी बहरासी इन्द्रभान पटेल के ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगाकर उच्च अधिकारियों सेे शिकायत कर बहरासी परिक्षेत्र हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एमसीबी जिले का भरतपुर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम खांड़ाखोह वन परिक्षेत्र बहरासी के कक्ष क्रमांक पीव्ही 085 से लगा हुआ वन क्षेत्र है। इस वन क्षेत्र की भूमि पर ग्राम खांड़ाखोह के लगभग दर्जन भर लोग पट्टा के लालच में वर्ष भर से धीरे धीरे अवैध कब्जा करना शुरू कर दिए। जिसका ग्राम खांड़ाखोह के रामसिंह, शिवबालक, रामप्रसाद सिंह, महावीर सिंह, इन्द्रप्रताप सिंह, लीलाप्रसाद, शिवप्रसाद, चंद्रप्रताप, विजय सिंह, कमलेश सिंह, पप्पु सिंह, शिवराज सिंह, रमदमन, मनदेव, अशोक, चंद्रेश्वर सहित गांव के 75 जिम्मेदार व जागरुक ग्रामीणों ने वन भूमि सुरक्षा करने के लिए वन परिक्षेत्र अधिकारी बहरासी को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त लिखित आवेदन देकर कक्ष क्रमांक क्क 1085 की घेराबंदी करने एवं प्लांटेशन बनाकर पौधारोपण करने का सुझाव दिए। जिस पर वन अमला ने घेराबंदी शुरू किया तो अवैध कब्जाधारियों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी बहरासी के ऊपर दबाव बनाने कई मनगढ़ंत आरोप लगाकर उच्च अधिकारियों को शिकायत कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वनभूमि पर अवैध कब्जा रोकने एवं सुरक्षा के लिए घेराबंदी किए जाने से बिरोध हो रहा है। इन्द्रभान पटेल वनपरिक्षेत्र अधिकारी बहरासी



















