
कोरबा : पंडित रविशंकर शुक्ला नगर से पौड़ीबाहर जाने वाले मार्ग पर नगर निगम के द्वारा विधानसभा चुनाव से पूर्व सड़क निर्माण कराया गया था, लेकिन यह सड़क पहली बारिश नहीं झेल सका और पूरे मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं,और सड़क का किनारा कई जगह से पूरी तरह कटना शुरू हो गया है. पंडित रविशंकर शुक्ला नगर के विजय अपार्टमेंट के सामने से सेंट पलोटी स्कूल तक बने इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आना जाना करते हैं और स्कूल के बच्चे भी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं, सड़क निर्माण के बाद पहली बारिश में ही सड़क की बुरी स्थिति होना निर्माण के गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगता है, बरहाल जिस कदर सड़क की दुर्दशा हो रही है नगर निगम को ध्यान देना चाहिए.


















