
दोस्तों से न रखे प्रतिद्वंदिता – शेषराज हरवंश
जांजगीर चांपा। सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ साथ पढ़ाई लिखाई में अपने सहपाठी दोस्तों से छात्र छात्राओं को प्रतिद्वंदिता नहीं रखना चाहिए तथा अपने क्षमता के अनुसार अपने प्रदर्शन में ध्यान रखना चाहिए । उक्त उद्गार विधायक श्रीमति शेषराज हरवंश ने गत दिवस ग्राम डोंगाकोहरौद की बाल विकास संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य आसंदी से ब्यक्त किए , आगे उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई में किसी भी प्रकार की तनाव न लें और आराम से पढ़ाई करें जिससे सफलता अवश्य मिलेगी । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि राघवेंद्र प्रताप सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत ने भौतिक विज्ञान का सुंदर उदाहरण देते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव का आयोजन बच्चों में नवसंचार उत्पन्न करने के लिए परम्परा रहा है जो बसंती माह के अनुकूल वातावरण में किया जाता है , जो बारह महीने में न तो गर्मी का समय और न ही सर्दी का मौसम होता है , उसी के अनुरूप विद्यालय संचालक द्वारा आयोजन किया जाना प्रशंसनीय है । कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी सीताराम यादव , ठाकुर नवल सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , देवकुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ने भी संबोधित कर बच्चों की सुंदर प्रस्तुती के लिए उनका उत्साह वर्धन किया । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि घासिराम चौहान विधायक प्रतिनिधी , रोहणी कश्यप मंडल उपाध्यक्ष भाजपा , ग्राम सरपंच श्रीमति पूर्णिमा गोंड , उपसपंच मनीष बंजारे भी उपस्थित रहे । इससे पूर्व गांव पहुंचने पर विधायक सहित सभी अतिथियों का कीर्तन मंडली व आतिशबाजी के साथ किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की तैल चित्र पर मुख्य अतिथि एवं सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया जिसके बाद मुख्य अतिथि विधायक श्रीमति शेषराज हरबंश का साल श्रीफल से स्वागत स्कूल के संचालक उमाशंकर पाण्डेय द्वारा तथा अन्य अतिथियों का स्वागत स्कूल स्टाफ श्रीमति अहिल्या पाण्डेय , आकाश पांडेय , श्रद्धा पाण्डेय , भुनेश्वरी पाण्डेय , चांदनी कौशिक , स्वाति धीवर ,छत राम पटेल , सुखनाथ कैवर्त , योगेंद्र पटेल , अमन भारद्वाज , रूखमणी कैवर्ट , कविता सारथी , सरिता धीवर , गोमती सारथी , उमेश कश्यप आदि ने साल श्रीफल से किए , तत्पश्चात गांव के प्रमुख संतोष कौशिक , सीताराम कौशिक , बद्री प्रसाद कश्यप , बुधु पटेल , राधेश्याम कश्यप , बिंदराम कलार , वंशिदास , कांति कौशिक , अरूण पाण्डेय , कांति कौशिक , घनश्याम साहू , जोहन पटवा , बद्रीनाथ पटेल , रामलाल धीवर , गणेशराम धीवर , बलराम धीवर , बद्रिनाथ सूर्यवंशी आदि द्वारा फूलमाला से विधायक श्रीमति शेषराज हरबंश का किया गया । इस दौरान स्कुल के छात्र छात्राओं द्वारा अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें बड़ी संख्या में स्कुली छात्र छात्राओं , पालक जनों की उपस्थिति रही । कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन संचालक उमाशंकर पाण्डेय द्वारा व संचालन संतोष यादव , सुखनाथ कैवरत द्वारा किया ।
मन लगाकर करे पढ़ाई – एम एल कौशिक
कार्यक्रम समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी एम एल कौशिक ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ वे सभी मन लगाकर पढ़ाई करें और अभी से अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास करें तो सफलता अवश्य मिलेगी , वहीं उन्होंने वार्षिकोत्सव की गरिमामय व सफलता पूर्वक आयोजन के लिए शाला परिवार को बधाई भी दिए ।

















