
कोरबा। बिजली कर्मचारी महासंघ और विद्युत मंडल के अधिकारियों के मध्य रायपुर में वार्ता आयोजित की गई। इस वार्ता में आईटीआई करने वाले कर्मचारियों को प्रमोशन सहित अन्य मुद्दों को उठाया गया। पुराने पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग की गई। इसी तरह संविदा के आधार पर नौकरी कर रहे लोगों को नियमित करने की मांग की गई। इस बैठक में राधेश्याम जायसवाल, नवरतन बरेठ, राघवेंद्र राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





























