बिहार में बजट से पहले विधानसभा में प्रदर्शन, महागठबंधन नेताओं ने उठाई ये मांग

पटना, 03 मार्च ।
बिहार विधानसभा में आज राज्य की नीतीश सरकार वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने वाली है। इसके पूर्व विधानसभा परिसर में महागठबंधन के नेताओं ने सदन पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा में सोमवार को दूसरी पाली में राज्य सरकार अपना बजट पेश करने वाली है। इसके पहले पहली पाली में आज सदन की गतिविधि प्रारंभ हो इसके पूर्व विधानसभा परिसर में गठबंधन के विभिन्न सदस्यों ने अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शन करने वाले राजद सदस्यों की मांग थी कि राज्य सरकार विधवा एवं दिव्यांग पेंशन को प्रतिमाह 400 से बढक़र 1500 रुपये करे। वहीं वामपंथी सदस्यों ने बनारस में सासाराम की बेटी से हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने नीतीश सरकार से मौन तोडऩे की अपील की। जमुई में भी हुई दुष्कर्म की घटना के विरोध में प्रदर्शन करने वाले नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।

RO No. 13467/10