
चरचा कॉलरी। भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ का 69 वा स्थापना दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन चर्चा कॉलरी के साकेत सदन भवन में मुख्य अतिथि मजरूल अंसारी उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एवं कंपनी संचालन सदस्य, वैकल्पिक जेबीसीसीआई सदस्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह महामंत्री सुजीत सिंह कोषाध्यक्ष आशीष दुबे ,वरिष्ठ सदस्य शिव कुमार दुबे ,राम जी पांडे ,लक्ष्मी प्रसाद ,राजेश सिंह, बद्री मंडल की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि मजरूल अंसारी जी के द्वारा भारतीय मजदूर संघ के स्थापना काल से 69 वर्ष तक के अवधि में शून्यकाल से शिखर तक पहुंचने पर प्रकाश डाला गया एवं 11 वे वेतन समझौता को लागू कराने में कोल प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी जी की अहम भूमिका के बारे में बताया गया जानकारी देते हुए सदस्यता वृद्धि पर जोर देने की बात कही गई महामंत्री सुजीत सिंह जी के द्वारा भी कई बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए चिंता व्यक्त की गई कि गत वर्ष लगभग 400 मजदूरों का सिलेक्शन को हटाकर पदोन्नति का लाभ दिलाने के बावजूद भी चर्चा के कामगार साथियों की अपेक्षा अनुरूप सदस्यता नहीं प्राप्त हुई मजदूरों के अधिकार के लिए सतत प्रयास करते हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की कार्यशैली, रीति नीति से प्रभावित होकर एटक यूनियन के एरिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य आरके मंडल इंटेक्स यूनियन के 25 वर्ष पुराने पूर्व सचिव सुशील शर्मा आरके चट राज प्रतीक श्रीवास्तव मुनेश्वर मनोहर तिर्की अमरनाथ अभिमन्यु अमर साहेब साए विवेक सिंह विपिन सिंह सुकू रविंद्र कुमार नंदलाल मांझी गोविंद सिंह नवीन खाखा शहीद सहित लगभग 62 लोगों ने संघ की सदस्यता ली जिन्हें मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए तब तक सदस्यता दिलाई गई।कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के द्वारा सभी मंचासीन अधिकारियों को पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की गई और धन्यवाद ज्ञापित कर्तव्य सभा को समाप्ति की घोषणा की कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जितेंद्र श्रीवास्तव ,प्रवीण डेहरिया, राजेश सिंह, विनोद दुबे, विजय ,बिहारी राजवाड़े ,दीपक पटेल, राम सुमेर सिंह ,रामकिशन मौर्य आदि सक्रिय थे मंच का सफल संचालन बी.एल. गुप्ता के द्वारा किया गया।





























