
कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन को ओर मजबूत बनाने के लिए दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। संभाग तक क्षेत्र होने के कारण काफी एरिया इसमें आते है। इसको देखते हुए दो भागों में विभक्त करते हुए दोनों स्थानों पर अलग-अलग कार्य कारिणी बनाई जा सकती है। कोरबा व कुसमुंडा को एक भाग व गेवरा दीपका व बिलासपुर को दूसरा भाग बनाया जा सकता है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण पदाधिकारियों को काम करने में दिक्कते होती है। संगठन को मजबूत करने के लिए नए चेहरो को भी मौका दिया जाएगा। । संभावाना व्यक्त की जा रही है कि अप्रेल माह में अधिवेशन बुला कर इसकी घोषणा की जा सकती है। वर्तमान अश्वनी मिश्रा अध्यक्ष अशोक सूर्यवंशी महामंत्री व रंजय सिंह सह महामंंत्री है।





















