बीजेपी के बाद टीएमसी ने मांगा सिद्धरमैया का इस्तीफा कोलकाता पीडि़ता के पक्ष में खड़े होना कांग्रेस को पड़ा भारी

कोलकाता, १९ अगस्त ।
तृणमूल कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला। टीएमसी ने यह पलटवार आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में राहुल गांधी की एक टिप्पणी के बाद आया है। दरअसल, आईएनडीआईए गठबंधन की ज्यादातर पार्टियों ने ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की है। वहीं, ममता बनर्जी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का समर्थन किया है। हालांकि, राहुल गांधी एक ऐसे बड़े नेता हैं जिन्होंने कहा कि कोलकाता की पीडि़त को न्याय दिलाने के बजाय आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। अपनी सरकार को घिरता देख टीएमसी ने कांग्रेस पर कड़ा पलटवार किया है।
रूष्ठ्र जमीन घोटाले में आए नाम के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया को लेकर टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद कुणाल घोष ने कहा, क्या राहुल गांधी आप अपने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने के लिए कहेंगे। यह भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप है। पश्चिम बंगाल की घटना के बारे में सही जानकारी के बिना, ममता बनर्जी द्वारा उठाए गए कदमों को जाने बिना, आपने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की।

RO No. 13467/11