
गोरखपुर, 2८ अक्टूबर।
दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के मुखिया सहित सभी नेता भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की जगह जेल में है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। मनोज तिवारी राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डा. राधा मोहन दास अग्रवाल के एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे थे।
सांसद ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता मोदी और योगी के कार्य से संतुष्ट है। आज केंद्र व प्रदेश सरकार ने गांव-गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ दिया है। गांव का नौजवान और किसान सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठा रहा है। जिसका परिणाम आने वाले लोक सभा चुनाव में देखने को मिलेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी।





















