बीमारी फैलने से रोकने कालोनी में दवा छिडक़ाव की जरूरत

कोरबा। कल एसईसीएल प्रबंधन और एसईकेएमसी की आईआर वार्ता हुई। जिसमें दवा छिडक़ाव के मुद्दे को जोरशोर से उठाया गया। मलेरिया व डेंगू से बचने के लिए दवा छिडक़ाव करने के लिए कहा गया। केन्द्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि कोरबा एरिया के जितने कालोनी है उनमें दवा छिडक़ाव कराते हुए सफाई की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। नालियों की सफाई जरूरी है ताकि मच्छरों के प्रकोप को रोका जा सके। इसी तरह कालोनी में कचरों के ढेर नहीं होनी चाहिए। पदोन्नति के मामले को जोरशोर से उठाते हुए कहा कि पदोन्नति बजट के आधार पर किया जाता है। इसलिए बजट को बढ़ाकर कर्मचारियों को पदोन्नत किया जाए। अभी भी अनेकों कर्मचारी पदोन्नति पाने के लिए प्रयासरत हैं। संडे के दिन एसईसीएल के विभागीय चिकित्सालय में स्टाफ की बढ़ोतरी जरूरी है, ताकि भर्ती मरीजों को परेशानी न हो। इस बैठक में संदीप चौधरी, किशोर सिन्हा, संदीप राय, नवीन सिंह, भागवत सिंह, प्रमोद बेनर्जी, रमेश परिहार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

RO No. 13467/11