
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौरी गांव निवासी अखिलेश की डेढ़ माह की पुत्री पुष्पांजलि की बुधवार की शाम अचानक तबियत खराब हो गई। जिस परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लाये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी क्रम में रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बा निवासी अनिल (50) पुत्र शारदा प्रसाद की बुधवार की देर शाम तबियत खराब होने पर पुत्र आशीष ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र के छेरिया गांव निवासी सुभद्रा (65) पत्नी रामसनेही सिंह की गुरुवार की सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।































