बुखार व पेट दर्द से दो लोगों की मौत

चित्रकूट, १५ नवंबर । बुखार व पेट दर्द के चलते दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में शोक छा गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए। पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा निवासी भतीजा राकेश कुमार ने बताया कि गया प्रसाद (65) को पिछले तीन दिनों से बुखार व पेट दर्द की शिकायत थी। जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। हालत गंभीर होने के चलते मंगलवार की सुबह उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा पहाड़ी थाना क्षेत्र के पटिया जब्ती निवासी धर्मेंद्र (22) को पिता ने पेट दर्द व बुखार के चलते मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।

RO No. 13467/11