
चित्रकूट, १६ सितम्बर ।
अलग-अलग स्थानों में बुखार से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव निवासी नत्थू ने बताया कि तीन वर्षीय हिमांशू को बीते दो दिन पहले बुखार आया। जिसका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार होने पर बीती सुबह जिला अस्पताल लेकर गए।
जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा झांसी जिले के मऊरानीपुर निवासी राजेन्द्र कुमार की तीन वर्षीय पुत्री रबीना अपनी मां ज्ञानमती के साथ ननिहाल सलैया पुरवा कर्वी बीते दिनो आई थी। दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन देर रात जिला अस्पताल लाए। जहां उसकी मृत्यु हो गई। घटना से दोनो मृत बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया।















