
कोरबा। पसान थाना के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ापारा में पिछली शाम गोली चल गई। इस घटना में एक युवक को रीढ़ की हड्डी में चोटें आई। उसे कटघोरा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कोरबी पुलिस ने इस घटनाक्रम को लेकर अपराध दर्ज किया है। मामले में हमलावर को अज्ञात बताया गया है और उसके बारे में पतासाजी शुरू कर दी गई है। खबर के मुताबिक कोरबी के बूढ़ापारा क्षेत्र में रहने वाले कृष्णा पांडेय हैंगोली की पीठ पर गोली लगी और रीढ़ की हड्डी में जा घुसी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। युवक पर गोली किसने और क्यों चलाई, इस बात का का पता नहीं चल सका है। पीडि़त को कटघोरा में भर्ती कराया गया है। जनवरी के पहले हफ्ते में लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस का टेंशन बढ़ गया है। आपराधिक घटनाओं के उन्नमूलन को लेकर सरकार के प्रतिबद्धता के बीच हो रही वारदातों से कोरबा जिले के पुलिस के कुछ अधिकारियों की छुट्टी होना सुनिश्चित मानी जा रही है।