
कोरबा। भाजपा के द्वारा सभी मंडलो में सरकार बदलने को लेकर पोस्टर भेजे गए है। जिससे लगाने काम आज से शुरू कर दिया गया है। हरदी बाजार मंडल में अध्यक्ष हरीश थरवानीय, अरूणीश तिवारी के द्वारा पोस्टर लगाए जा रहे है। कटघोरा नगर मंडल में फार्म भरने का काम कार्यकर्ताओं को दिया गया है। कटघोरा शहर में राजेन्द्र टंडन व ग्रामीण क्षेत्र में संजय शर्मा जाकर फार्म भर रहे है। दीपका नगर मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा के द्वारा कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। इस बैठक में राजू प्रजापति , नरेश टंडन सहित सभी कार्यकर्ताओं को नए मतदाताओं को जोडऩे का काम दिया गया है। रामपुर विधान सभा क्षेत्र में भी संयोजग टिकेश्वर राठिया, आकाश सक्सेना, लक्ष्मी श्रीवास ,सुमीत वर्मा नए मतदाताओं से मुलाकात कर रहे है। आज भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा पार्षदो की बैठक बुलाई गई है। जिसमें पूर्व विधायक लखन देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्न पारखी, सरजू अजय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।