कोरबा। भाजपा के कार्यकर्ता अभी भी बूथ को सशक्त बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आज कटघोरा मंडल के महामंत्री राजीव टंडन द्वारा रंजना क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में भी बूथ को सशक्त बनाने के लिए काम हो रहे हैं। गांव चलो अभियान का समापन पोड़ीबहार में किया गया। भाजपा नेता कृष्ण कुमार द्विवेदी ने गांव चलो अभियान पर काम किया। करतला क्षेत्र में भी आकाश सक्सेना, कृष्णा राय, सुशील राय के द्वारा गांव चलो अभियान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्नपारखी के द्वारा नारी शक्ति वदन अभियान के तहत महिलाओं की बैठक ली गई।