
कोरबा। लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस कोरबा में कार्यकर्ताओं ने गरिमामय तरीके से मनाया। इस अवसर पर संकल्प लिया गया कि जिले में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
पार्टी कार्यालय में 23वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम रखा गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे, युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख सुशील पांडेय, रजनीश, ज्ञानेंद्र शुक्ला, कमल चतुर्वेदी, सागर चौहान, अनिल तिवारी, बबलू पासवान, अनिल यादव, कासिम कुमार, विनोद तिवारी, महेंद्र दुबे और अन्य कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। शुभारंभ पर पार्टी के संस्थापक पद्मश्री रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को सशक्त किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में इसे विस्तार देने का काम होगा। प्रदेश प्रमुख शरद पांडेय के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में इस प्रकार के कार्यक्रम किये गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी को संकल्प दिलाया गया।



















