रायपुर-कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह और डॉ विनय जायसवाल को कांग्रेस ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। दोनों नेताओं ने पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की थी। दोनों को नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई की गई है। विनय जायसवाल के घर पर दोनों नेता गुरुवार को बैठक कर रहे थे।


बृहस्पत सिंह के साथ बस्तर और अन्य विधानसभा के पूर्व विधायक इकट्ठा हुए। हार के लिए जिम्मेदार लोगों की सूची और कारण बनाकर दिल्ली में सौंपने की तैयारी की जा रही थी। बैठक में शामिल होने आए विधायकों का कहना है कि किस सर्वे के आधार पर हमारा टिकट काटा गया यह बताया जाए। हम भी उस एजेंसी को खोज रहे हैं। और टिकट काटने के बाद भी परिणाम क्या रहे ये भी देखा जाए।

बृहस्पति सिंह, शिशुपाल सोरी, पद्मा मनहर, मोतीलाल देवांगन, चंद्रदेव राय, ममता चंद्राकर, अनीता शर्मा, चुन्नीलाल साहू, भुवनेश्वर बघेल समेत कई पूर्व विधायक मौजूद रहे।

कांग्रेस ने पूर्व विधायक विनय जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विनय जायसवाल ने प्रभारी सचिव चंदन यादव पर पैसे लेने का आरोप लगाया था। आरोपों के बाद पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह अब टीएस सिंहदेव और कुमारी सैलजा की शिकायत दिल्ली में आलाकमान से करेंगे।
पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह अब टीएस सिंहदेव और कुमारी सैलजा की शिकायत दिल्ली में आलाकमान से करेंगे।
रामानुजगंज से कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह अब नाराज विधायकों के साथ दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। दिल्ली में वे केंद्रीय नेतृत्व से प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे।