
चरचा कालरी। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के प्रति स्थानीय बैंक प्रबंधन की मनमानी व लापरवाही से महिलाओं को बेहद परेशानी हो रही है। महतारी वंदन योजना के फॉर्म की प्रक्रिया में केवाईसी अपडेट कराने हेतु बैंक परिसर में सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ लगी रहती है बैंक प्रबंधन द्वारा फार्म जमा करने हेतु अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गई है एक ही काउंटर से लेनदेन सहित समस्त कार्य संपादित किया जा रहे हैं बदहाली का यह आलम है कि केवाईसी हेतु दस्तावेज जमा करने के बावजूद कई दिनों के बाद भी बैंक द्वारा अपडेट नहीं किया जा रहा है। पालिका प्रशासन द्वारा प्रतिदिन महिलाओं को कहा जाता है कि आपका केवाईसी कंप्लीट नहीं है जल्दी कीजिए इस वजह से महिलाएं प्रतिदिन बैंकों का चक्कर लगा रही हैं। बैंकों में महिलाओं के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है और नहीं पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया जाता है परेशान महिलाओं के साथ छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी रहते हैं। इन मासूम बच्चों के प्रति बैंक प्रबंधन की तनिक भी संवेदना नहीं रहती है केवाईसी अपडेट होने के इंतजार में महिलाओं को इधर-उधर भटकते हुए दिन गुजारना पड़ रहा है। लाखों रुपए का प्रतिमाह लाभ कमाने वाले बैंक प्रबंधन के द्वारा महिलाओं के प्रति तनिक भी संवेदना नजर नहीं आती है जबकि बैंक प्रबंधन को महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था करनी चाहिए ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं का और भी बुरा हाल रहता है। उन्हें ऑटो से आने-जाने का किराया महंगा पड़ रहा है चरचा कालरी स्थित सेंट्रल बैंक में एक महिला उपभोक्ता के द्वारा अपना केवाईसी अपडेट करने हेतु दस्तावेज जमा करने व अंगूठा लगाने के बावजूद लगातार तीन दिनों तक चक्कर काटते काटते एक महिला ने परेशान होकर शाखा प्रबंधक से शीघ्र अपडेट करने का अनुरोध किया तो शाखा प्रबंधक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रुखे शब्दों में कहा कि हमारे पास बहुत काम है हमें और भी काम करना है इस पर महिला ने उन्हें कहा की 2 महीना पहले भी आपके शाखा में केवाईसी अपडेट कराए थे हैं फिर वह कैसे कट गया इस पर बैंक प्रबंधक ने कहा आप ऊपर के अधिकारियों से जाकर पता कीजिए कैसे नहीं हुआ ,यह हम नहीं जानते , हमारा काम नहीं है शाखा प्रबंधन के इस नकारात्मक रवैया से परेशान महिला ने महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी है जबकि केवाईसी अपडेट करने में चंद मिनट का ही समय लगता है उसके बावजूद कई दिनों तक अपडेट न कर महिलाओं को परेशान करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। बैंक प्रबंधन कि इस कार्यशैली से हो रहे विलंब के कारण शासन की यह योजना स्थानीय स्तर पर समय पर प्रभावी नहीं हो पाएगी छत्तीसगढ़ शासन के संवेदनशील मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना को समय पर पूरा करने हेतु जिला प्रशासन कोरिया की पहल अपेक्षित है।





















