बोरवेल वाहन से टच हो गया बिजली तार, मजदूर की मौत

कांकेर। हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले मज़दूर की दर्दनाक मौत हो गई. कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत घटित घटना की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत कोयलीबेडा विकासखंड के पानीडोबीर में हेण्डपम्प खुदाई के लिए जा रही बोरवेल गाड़ी में काम करने वाला मजदूर बिजली के तार को ऊपर उठा रहा था, इसी बीच हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

RO No. 13467/11