जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने गुरूवार कल सुबह नहरिया मंदिर में मत्था टेका और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर 12.30 बजे से उनके कार्यालय में कार्यकर्ताओं, कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने उनसे मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने भंडारे का आयोजन भी किया था। शाम तक उनके कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा । शाम को वे चांपा और नवागढ़ भी गए और वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनके जन्मदिन पर केक काटे और विधायक की उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यालय में स्थित भंडारा में लोगों ने भोजन भी ग्रहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, विधायक की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सूरज कश्यप, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिशिर द्विवेदी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, ऋषिकेश उपाध्याय, मुस्कान परवीन, राजा खान, रफीक खान, अरमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।