
ब्रसेल्स, २० अक्टूबर । ब्रुसेल्स में दो स्वीडिश फुटबॉल प्रशंसकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर बेल्जियम के अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले इस्लामी बंदूकधारियों ने चार यूरोपीय देशों में शरण लेने की कोशिश की थी। हालांकि, दोनों को किसी भी देश में शरण नहीं मिली है।बेल्जियम की शरण और प्रवासन राज्य सचिव निकोल डी मूर ने कहा कि ब्रुसेल्स में सोमवार को हमला करने वाले आतंकियों ने चार अलग-अलग यूरोपीय देशों में शरण लेने की मांग की थी। हालांकि, चारों देशों से हर बार उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया। चारों देशों ने इन दोनों को अपने यहां सुरक्षा के लिए योग्य करार दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2011 में उन्होंने नॉर्वे, स्वीडन, इटली और बेल्जियम में शरण के लिए आवेदन किया था। हालांकि, चारों देशों ने इसे खारिज कर दिया था, जिसके बाद साल 2020 से ही सभी अवैध रूप से बेल्जियम में रह रहे थे। आवेदनों की यह खबर स्वीडिश, बेल्जियम और यूरोपीय संघ के अधिकारियों द्वारा गोलीबारी के मद्देनजर अनियमित प्रवासियों के निष्कासन को तेज करने पर प्रगति के लिए अनुरोध करने के बाद आई है।वहीं, यूरोपीय संघ का कहना है कि हर साल सदस्य देश करीब 40,0000 निर्णय जारी करते हैं। इस दौरान कहा जाता है कि लोगों को वापस भेजा जाना चाहिए, लेकिन इस साल अब तक केवल लगभग 65,000 लोगों को वापस भेजा गया है।