ब्राह्मण द्विज परिवार का कार्यक्रम 23 को

कोरबा। ब्राह्मण द्विज परिवार के द्वारा सीतामणी निवासी विष्णु शंकर मिश्रा के निवास स्थान पर 23 नवंबर को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें आंवला नवमी सहित कई कार्यक्रम होंगे। ब्राह्मण द्विज परिवार की संरक्षक श्रीमती मनोरमा शर्मा, अध्यक्ष राजेश पांडेय, मेदनी मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, उषा पांडेय सहित कई सदस्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अन्य मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

RO No. 13467/11