लंदन, २२ जुलाई [एजेंसी]।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी को उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है। महत्वपूर्ण माने जाने वाले दो स्थानों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, बोरिस जानसन की पूर्व संसदीय सीट को बचाने में पार्टी कामयाब रही।लेबर पार्टी ने उत्तरी इंग्लैंड में सेल्बी और आइंस्टी की सीट जीत ली, जबकि लिबरल डेमोक्रेट्स ने दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में सोमरटन और फ्रोम पर जीत हासिल की। दोनों पार्टियों के मतदाताओं ने स्पष्ट रूप से उस पार्टी का समर्थन किया, जो कंजरवेटिव उम्मीदवार को हराने की सबसे अधिक संभावना रखते थे।सबसे बड़ा उलटफेर सेल्बी और आइंस्टी में लेबर पार्टी की ओर से दर्ज जीत को माना जा रहा है। यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से कंजरवेटिव बहुमत वाला क्षेत्र माना जाता रहा है। सेल्बी और आइंस्टी में लेबर पार्टी की जीत के साथ 25 वर्षीय कीर माथेर ब्रिटिश संसद के सबसे युवा सदस्य बन गए हैं। कंजरवेटिव पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की संसदीय सीट रह चुके उक्सब्रिज और दक्षिण रुइस्लिप की सीट 500 से भी कम वोटों से बचाने में सफल रही।
हालांकि, इस जीत ने सुनक को 55 वर्षों में एक ही दिन तीन उपचुनाव हारने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने से बचा लिया।