
लंदन, १५ दिसम्बर । ब्रिटेन की राजधानी लंदन में माइनॉरिटीज फाउंडेशन ने नमस्ते लंदन रिसर्जेंस ऑफ ए न्यू इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ब्रिटेन के सांसदों ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों की तारीफ की।इसमें आए विदेशी मेहमानों ने भारत के बढ़ते विकास को स्वीकार किया और ब्रिटेन में भारतीय प्रवासियों के महत्वपूर्ण योगदान की भी तारीफ की। इस कार्यक्रम में यूके की अलग-अलग पार्टियों के सांसदों और प्रवासी नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी भी शामिल थे। यूके के सांसद पॉल स्टुअर्ट स्कली ने यूनाइटेड किंगडम और भारतीयों के बीच के मजबूत संबंधों की बात की। उन्होंने भारतीय अल्पसंख्यकों की विरासत से प्रेरणा लेने की बात स्वीकार की और भारतीयों से निरंतर सीखने पर जोर दिया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मैंने देखा है कि यूके और भारतीय एक साथ मिलकर काम करते हैं।




















