ब्रिटेन में आज आ रहे चुनावी नतीजे, एग्जिट पोल में ऋषि सुनक को झटका, लेबर पार्टी को बहुमत

लंदन। ब्रिटेन में चार जुलाई को करोड़ों मतदाताओं ने नई सरकार चुनने के लिए मतदान किया। आज चुनाव के परिणाम आने वाले हैं। ब्रिटेन में नई सरकार के लिए वोटों की गिनती हो रही है। वहीं, इस बार ब्रिटेन में राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है क्योंकि ओपिनियन पोल में कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी के सत्ता में आने की उम्मीद दिख रही हैं और ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। ब्रिटेन में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी वहीं लेबर पार्टी ने 202 सीट जीती थीं। इससे पहले लेबर पार्टी के नेता कीर स्टर्मर ने मतदान की शुरुआत में ही वोट डाला। मतदान के लिए देश भर में 40,000 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने यार्कशायर में रिचमांड एंड नार्थलर्टन निर्वाचन क्षेत्र में मतदान किया।

RO No. 13467/11