लंदन। ब्रिटेन के एक नीलामी घर ने बुधवार को लाइव ऑनलाइन बिक्री के लिए रखी गई 2.30 लाख रुपये कीमत वाली ‘नगा इंसानी खोपड़ी’ को वापस ले लिया है। यह कदम भारत में उठे आक्रोश और विरोध प्रदर्शन के बाद उठाया गया है। ऑक्सफोर्डशायर के टेट्सवर्थ में स्वान नीलामी घर में ‘द क्यूरियस कलेक्टर सेल, एंटिक्वेरियन बुक्स, पांडुलिपियों और पेंटिंग्स’ के हिस्से के रूप में दुनियाभर से प्राप्त खोपड़ियों और अन्य अवशेषों की एक श्रृंखला उपलब्ध कराई गई थी। इसमें लॉट नंबर 64 के रूप में नगा जनजाति की 19वीं सदी की सींग वाली नगा इंसानी खोपड़ी को नीलामी के रखा गया था। ऑक्सफोर्डशायर के टेट्सवर्थ में स्वान नीलामी घर में ‘द क्यूरियस कलेक्टर सेल, एंटिक्वेरियन बुक्स, पांडुलिपियों और पेंटिंग्स’ के हिस्से के रूप में दुनियाभर से प्राप्त खोपड़ियों और अन्य अवशेषों की एक श्रृंखला उपलब्ध कराई गई थी। इसमें लॉट नंबर 64 के रूप में नगा जनजाति की 19वीं सदी की सींग वाली नगा इंसानी खोपड़ी को नीलामी के रखा गया था। इसके परिणामस्वरूप नगालैंड में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने इस बिक्री को रोकने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। उन्होंने विदेश मंत्री से आग्रह किया कि इस मामले को लंदन में भारतीय उच्चायोग के समक्ष उठाएं ताकि यह सुनिश्चित हो कि फोरम फार नागा रिकंसिलिएशन (एफएनआर) द्वारा इस मामले पर चिंता जताए जाने के बाद खोपड़ी की नीलामी रोकी जा सके।