ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरपाली व ग्राम पंचायत खरवानी में मनाया राजीव गांधी का जन्म दिवस

कोरबा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी बरपाली के कार्यालय में स्व. राजीव गांधी का 77वां जन्मदिवस रेवाराम चंद्रवशी तथा पंचायत भवन में राजीव युवा मितान क्लब कि अध्यक्षता में मनाया गया।राजीव गांधी संगठन के अध्यक्ष चन्द्रवंशी ने कहा कि राजीव गांधी के जीवन के बारे बोलना सूरज को दीया दिखाने के बराबर है। देश के युवा प्रधानमंत्री ने युवाओं को 18 साल की उम्र में वोट का अधिकार दिलवाया और देश में कंप्यूटर युग की क्रांति लाई। वर्तमान सरकार बेशक इस परिवार के नामों को हटाने की जितनी मर्जी कोशिश कर ले, लेकिन देशवासियों के दिलों से उन्हें नहीं हटा सकते। ब्लाक अध्यक्ष हरकुमारी बिंझवार,सांसद प्रतिनिधि धनेश्वरी कँवर,जनपद सदस्य राजू खत्री,अमृत लाल कँवर,निरंजन श्रीवास,गोपाल श्रीवास,मनदीप शर्मा,रामकुमार कँवर,सुमित,पंचायत भवन खरवानी में सचिव राजेन्द्र सोनी,सरपंच,पंच,परमानन्द,चरण महंत,भारत आदि उपस्थित थे।

RO No. 13467/11