जम्मू, २८ जून ।
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज रवाना हो गया है। अमरनाथ की यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले का जयघोष किया। परेड ग्राउंड से साधुओं का जत्था बसों में सवार होकर बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। यह जत्था भगवती नगर यात्री निवास से आने वाले मुख्य जत्थे के साथ मिल जाएगा। 6 बसों में सवार होकर तरीबन 250 साधु बाबा परेड ग्राउंड से बाबा अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए। परेड से श्रद्धालु और साधु रवाना हो गए। बाबा अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे के लिए परेड ग्राउंड से बसों में सवार होते साधु। यात्रा पर निकलने का इंतजार करते हुए भगवती नगर में श्रद्धालु। यात्रा पर जाने को तैयार शिव भक्त।
हरियाणा के रोहतक से आए साधु फकीर नाथ बाबा अमरनाथ यात्रा पर रवाना होते हुए। बाबा अमरनाथ की यात्रा पर जाने से पहले बम बम भोले के जय घोष करते श्रद्धालु। हिमाचल प्रदेश से आई साध्वी पूर्णिमा प्रधान प्रेड ग्राउंड सेव बाबा अमरनाथ यात्रा पर रवाना होते हुए। वह पिछले 12 सालों से बाबा अमरनाथ यात्रा पर जा रही हैं। परेड ग्राउंड से साधुओं का जत्था बसों में सवार होकर बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते हुए। यह जत्था भगवती नगर यात्री निवास से आने वाले मुख्य जत्थे के साथ मिल जाएगा। 6 बसों में सवार होकर तरीबन 250 साधु बाबा परेड ग्राउंड से बाबा अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए। इसमें 90 साधु बालटाल मार्ग से यात्रा पर जाएंगे।