
इंदौर। लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर राजनीतिक पार्टियां ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। नेताओं के बयानों से सियासी पारा हाई है। इन बयानों के बीच भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि उनका संगठन किस पार्टी को समर्थन करने वाला है। राकेश टिकैत ने कहा है कि वह किसी भी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करने वाले हैं।राकेश टिकैत ने कहा कि हम आईएनडीआईए या एनडीए किसी भी अपना समर्थन नहीं दे रहे हैं। हमारे संगठन में सभी विचारों के लोग हैं। दोनों ही विचारों के लोग आंदोलन में सहभागी बनते हैं। हमारा संगठन हर उस सरकार के खिलाफ होगी, जो किसान विरोधी काम करेगा। राकेश टिकैत बिहार के चौसा में आए हुए थे। उन्होंने यहां आंदोलन कर रहे किसानों से मुलाकात की। उसके बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन कर पूजा की। टिकैत ने मीडिया से कहा कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। मैं यह करके रहूंगा।
राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान सरकार चाहती है कि देश के किसान मजदूर बन जाएं। बिहार में तो किसान मजदूर ही बन गए हैं। वर्तमान सरकार ने किसान आंदोलन में फूट डाल दी थी। वह चाहती है कि किसानों का आंदोलन सिर्फ पंजाब तक ही सीमित रहे, जिससे सिख समुदाय की बदनामी हो सके। टिकैत ने इस दौरान भगवा रंग की पगड़ी पहन रखी थी। उन्होंने इस पर कहा कि यह रंग हर समाज व संतों का है। चौधरी चरण सिंह को भारत द्वारा सम्मानित करने पर उन्होंने कहा कि दस वर्ष बाद उनको सम्मान मिला। उनके जूनियर को पहले ही मिल गया था।

























