
बैकुण्ठपुर। गत दिवस कोरिया जिले के बैकुण्ठुपर शहर में आर्थो वेलफेयर फाउण्डेशन, प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्था अध्यक्ष सकील अहमद द्वारा समस्त प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों को जल संरक्षण विषय पर विभिन्न जानकारी दी गई एवं प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र से घड़ी चौक तक जागरूकता रैली निकाला गया। घड़ी चौक में विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। उक्त कार्यक्रम में आर्थो वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सकील अहमद व कार्यकर्ता खुशबू बारी, सोनल गुप्ता, दुबेश कुमार, हेमा, प्रियंका, खुशी, कविता, अखिलेश, अश्विन, ओम शर्मा, विष्णु सहित समस्त विद्यार्थी व स्टॉफ उपस्थित रहे।




























