भाजपाईयों ने अटल को याद किया

कोरबा। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए बूथों में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कटघोरा नगर मंडल के अध्यक्ष धन्नू दुबे के निवास स्थान पर भाजपा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर संजय शर्मा, राजेंद्र टंडन सहित भाजपा के अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे। हरदीबाजार नगर मंडल के कई बूथों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गए जहां पर मंडल अध्यक्ष हरिश थरवानी, तुलेश्वर राठौर, नरेश टंडन, ज्योति पांडेय के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया गया। दीपका मंडल में भी मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा, राजू प्रजापति, अरूणीश तिवारी कई बूथों में मौजूद थे। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अटल चौक में कार्यक्रम आयोजित किये गए। इन सभी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपाईयों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

RO No. 13467/10