
कोरबा। हरदीबाजार-दीपका सडक़ मार्ग के मरम्मतीकरण की मांग को लेकर आज भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष उत्तम पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया। उत्तम पटेल ने दीपका प्रबंधन सहित जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की है कि हरदीबाजार मार्ग पर कोयले से भरे ट्रक चलते हैं। मार्ग पर गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है।























