भाजपाई करेंगे आज से जनसंपर्क अभियान शुरू

कोरबा। भाजपाईयों के द्वारा आज से केंद्र व राज्य सरकारों के कार्यों को लेकर जनता के पास जाएंगे। इसके लिए सभी मंडलों में अलग-अलग टीम तैयार की जा रही है। बांकीमोंगरा मंडल में आज से भाजपा का जनसंपर्क अभियान शुरू हो रहा है। जबकि दीपका में यह अभियान कल से शुरू होगा।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए सभी मंडलों में लाभार्थी सम्मेलन कराया जा रहा है। यह लाभार्थी सम्मेलन कल से कोसाबाड़ी मंडल में शुरू हुआ। इस कार्यक्रम में अजय विश्वकर्मा, सुमन सोनी, रमा मिरी, डॉ.जय लहरे, संजीव शर्मा, कृष्ण कुमार द्विवेदी, दिनेश सेन, सुभाष राठौर, पिंकू रंजन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व दिया गया है। आज करतला मंडल में लाभार्थी सम्मेलन शुरू हो रहा है। यहां पर आकाश सक्सेना, नटवर शर्मा, सुशील राय, कृष्णा राय सहित अन्य कार्यकर्ता भाग लेंगे। बांकीमोंगरा मंडल में जनसंपर्क अभियान के लिए कई टीम तैयार की गई है। कुसमुंडा क्षेत्र में मनीष मिश्रा, दर्शन सिंह चावला, बॉबी गभेल, गेवरा बस्ती में लखन राठौर, मुकुल कर्ष, संतोष राठौर को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बांकीमोंगरा क्षेत्र में हनुमान पांडेय, अजीत कैवर्त, सुधारसाय चौहान, उदय शर्मा, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, लखपत शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता लोगों के पास जाएंगे। दीपका में कल से जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। यहां पर सूर्यप्रकाश शर्मा, अरूणीश तिवारी, नरेश टंडन, राजू प्रजापति सभी क्षेत्रों में जाएंगे।

RO No. 13467/11