
कोरबा। भाजपा अजा मोर्चा द्वारा पूरे देश भर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ 14 फरवरी से किया गया है। जो 5 मार्च तक चलेगा। कोरबा जिले में इसकी शुरूआत कोसाबाड़ी व भिलाई बाजार मंडल से की गई। जिलाध्यक्ष सरजू अजय, राजेश लहरे, बबलू डहरिया, रमा मिरी, सुनील भटपरे द्वारा लोगों से मुलाकात करते हुए। केन्द्र सरकार की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसी तरह चांपा-जांजगीर क्षेत्र में भी प्रदेश के मंत्री सुनीता पाटले द्वारा भी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की गई है। कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जाकर लोगों को बताया कि आने वाले दिनों में भाजपा तीसरी बार सरकार बना रही है। कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है। योजनाओं की जानकारी देने घर-घर जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष सरजू अजय ने बताया कि पिछले दिनों सक्ती में भी एक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कोरबा जिले के सभी मंडलों में जनसंपर्क अभियान चलेगा। जबकि जांजगीर क्षेत्र में प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले द्वारा लगातार मेहनत की जा रही है।