भाजपा कांग्रेस प्रत्याशियों ने सिर्फ 20 लाख रूपए में निपटाया चुनाव

जांजगीर-चांपा। विस चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों ने तीन बार चुनावी खर्च का ब्योरा दिया है। इसमें भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य किसी भी प्रत्याशी 50 प्रतिशत राशि भी चुनाव प्रचार में खर्च नहीं कर पाए हैं। चुनाव आयोग द्वारा अधिकतम खर्च की सीमा 40 लाख रुपए तय की थी। इधर लोगों में चर्चा का विषय है कि लाखों रुपए का खर्च किया गया है और खर्च कम बताया गया है। हालाकि अभी मतगणना के बाद भी विजय जुलूस व जश्न का खर्च भी इसमें जुड़ेगा। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रदेश सहित जिले की तीनों ही विधानसभा सीटों पर मतदान हो चुका है। 17 नवंबर को हुए मतदान के परिणाम 3 दिसंबर को मतगणना के बाद आएंगे। निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी प्रत्याशियों को चुनाव के पहले तीन बार खर्च का ब्योरा देना होता है। इसके अनुसार सभी प्रत्याशियों ने 8, 10 व 14 नवंबर को खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया है। इस चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा प्रचार में किए गए खर्च के खर्च के मामले में भाजपा सबसे आगे प्रमुख पार्टी भाजपा-कांग्रेस की बात करें तो खर्च में सबसे आगे भाजपा ही है। जांजगीर-चांपा विस भाजपा के नारायण चंदेल ने सबसे ज्यादा 17 लाख 85 हजार 698 रुपए तो कांग्रेस प्रत्याशी व्यासनारायण कश्यप द्वारा 17 लाख 42 हजार 974 रुपए खर्च किया गया। अकलतरा विस के भाजपा प्रत्याशी 10 लाख 64 हजार तो कांग्रेस प्रत्याशी राघवेन्द्र सिंह 8 लाख 77 हजार 506 रुपए है। पामगढ़ के भाजपा प्रत्याशी संतोष लहरे 12 लाख 13 हजार 946 रुपए तो कांग्रेस प्रत्याशी शेषराज हरवंश मात्र 7 लाख 90 हजार 894 रुपए खर्च किए हैं। आंकड़े चौकाने वाले हैं। जिले की तीनों ही विस सीटों अकलतरा, जांजगीर-चांपा व पामगढ़ में भी भाजपा-कांग्रेस के किसी भी प्रत्याशी ने 20 लाख रुपए तक खर्च नहीं किए। भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने न्यूनतम 10 और अधिकतम 17लाख रुपए से अधिक का खर्च का ब्योरा दिया है। जबकि भारत निर्वाचन आयोग ने विस चुनाव में अधिकतम खर्च की सीमा 40 लाख रुपए तय की थी। आंकड़ों पर नजऱ डाले तो सबसे अधिक जांजगीर- चांपा से भाजपा प्रत्याशी नारायण
प्रमुख प्रत्याशियों ने इतनी राशि की है खर्च
अकलतरा विधानसभा सौरभ सिंह भाजपा 1064841 राघवेन्द्र सिंह कांग्रेस 877506 आनंद प्रकाश मिरी आप 654000 ऋचा जोगी जेसीसीजे 877480 डॉ. विनोद शर्मा बसपा 1061200 चंदेल ने 17 लाख 85 हजार 698 रुपए, और सबसे कम पामगढ़ विस से कांग्रेस शेषराज हरवंश ने 7 लाख 90 हजार रुपए खर्च किए हैं। इधर लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है कि इतने कम खर्च प्रत्याशियों ने नहीं किया है। करोड़ों खर्च की चर्चा है। जांजगीर-चांपा विधानसभा पामगढ़ विधानसभा इंदू बंजारे बसपा, नारायण चंदेल भाजपा 1785698, ब्यास कश्यप कांग्रेस,परमेश्वर साण्डे आप, श्याम लाल बंजारे आप 459668 1742974 534460 1517966 गोरेलाल बर्मन जेसीसी जे 998164 शेषराज हरबंश कांग्रेस 790894 संतोष कुमार लहरे भाजपा 1213946 राधेश्याम सूर्यवंशी बसपा 868390,रविन्द्र द्विवेदी जेसीसीजे 496585।
इन्होंने भी किए हैं लाखों खर्च
प्रमुख पार्टी भाजपा-कांग्रेस के अलावा अन्य प्रत्याशियों ने भी लाखों रुपए खर्च किए हैं। इसमें पामगढ़ की बसपा प्रत्याशी इंदू बंजारे ने 15 लाख 17 हजार 966 रुपए तो जेसीसीजे प्रत्याशी गोरेलाल बर्मन ने 9 लाख 98 हजार 164 रुपए खर्च किए हैं। जांजगीर दिस के बसपा प्रत्याशी राधेश्याम सूर्यवंशी 8 लाख 68 हजार तो परमेश्वर सांडे ने 5 लाख 34 हजार रुपए खर्च किए हैं।

RO No. 13467/11