जांजगीर चांपा। भाजपा के सदस्यता अभियान का शभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्रम का सदस्यता अभियान की शुरुआत वरिष्ठ नेता धरमलाल कौशिक ने जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल को सदस्यता दिलाकर इस अभियान की पार्टी का सदस्य बना कर किया गया।
जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ एक महायज्ञ के रूप मे किया जा रहा है इस महापर्व का शुभारंभ हमारी राष्ट्रीय कार्यशाला 17 तारीख से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 20 तारीख से और जिले मे मंडल स्तर से लेकर शक्ति केन्द्र व मतदान केन्द्रो तक इसकी शुरुआत की जा रही है।आज हमारी इस यात्रा के 73 वर्ष पूर्ण हो चुके है भारतीय जनसंघ के रूप मे हमने 25 वर्ष तक अपनी विचाराधारा को जन जन तक पहुंचाया भारतीय जनता पार्टी के रूप मे आज हमको काम करते हुए 44 वर्ष हो गए इस बीच हमने कड़े संघर्ष और मेहनत करते हुए कई उतार-चढ़ाव देखे हैं ।
पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी का डिजिटल सदस्यता अभियान वर्ष 2014 मे शुरू हुआ था लेकिन साल 2020 मे कोरोना के कारण हम इसे पुरा नही कर सके और इस लक्ष्य को हमने बढ़ा दिया पुरे देशभर मे हमने दस करोड़ सदस्यो के लक्ष्य सहित प्रदेश मे पचास लाख सदस्य बनाने का है सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी बुथो को भी मजबूत करेगी जहा सभी मतदान केंद्रो पर हमको न्यूनतम 200 सदस्य बनाने होंगे इसके लिए जिले के नेता मंडल तक, मंडल के नेता शक्ति केन्द्र तक और शक्ति केन्द्र के प्रभारी बुथ तक जाकर अभियान को सफल बनायेंगे। सासंद कमलेश जांगडे ने अभियान को सफल बनाने का आग्रह करते हुए हुए उपस्थित कार्यकर्ताओ से कहा कि हमारी पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्?व मे यह देश विकासशील देश में बदल गया है। सदस्यता अभियान मे अन्य अतिथियो ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया उक्त अभियान कार्यक्रम का संचालन सदस्यता अभियान के सहसंयोजक नंद चौधरी एवं आभार नगर पालिका अध्यक्ष अकलतरा व सदस्यता अभियान सहसंयोजक शांति भारते ने किया अभियान कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे पूर्व सांसद कमला पाटले जिला संगठन प्रभारी गिरधर गुप्ता सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लीलाधर सुल्तानीया पुरूषोत्तम शर्मा दिनेश सिंह अरूण झाझडिया राम खुबवानी आशुतोष गोस्वामी पंकज अग्रवाल अनिल शर्मा नंदनी रजवाड़े अनुराधा शुक्ला रजनी साहु डा धनेशवरी जागृति प्रेमलता कौशिक जमुना रात्रे प्रदीप पाटले उमा सोनी शिवचमन सिंह भुवनेश्वर साहु निरंजन कोसले विशुन कश्यप प्रेमशंकर थवाईत राजशेखर सिंह अमरनाथ सोनी शेषशंकर तिवारी गुरूदयाल पाटले पुष्पेनदर प्रताप सिंह संतोष लहरे सनत पांडे खमहन तिवारी शैलेन्द्र पांडेय अजित गढ़वाल धर्मेंद्र राणा रितेश अग्रवाल राजकुमार साहु टीकाराम राठौर योगेश चौरसिया देवानंद गढ़वाल रामकीरतन कश्यप डा ललित कुरै अनुजराम कुर्मी छत्रपाल सिंह अमित यादव गिरीश मोदी चुन्नीलाल राठौर सहित कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।