मुंबई। शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी पार्टी के हिंदुत्व को गौमूत्रधारी और अपनी पार्टी के हिंदुत्व को सुधारवादी बताया है। ठाकरे की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा हिंदुत्व विचारधारा को लेकर शिवसेना (यूबीटी) पर हमला करने के तुरंत बाद आई है। दरअसल, ठाकरे ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गौमूत्रधारी वाली टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा का हिंदुत्व गौमूत्रधारी है। हमारा हिंदुत्व सुधारवादी है। जब ढ्ढ.हृ.ष्ठ.ढ्ढ गठबंधन सत्ता में आएगा, तो मैं सुनिश्चित करूंगा कि महाराष्ट्र का खोया हुआ गौरव पुन: प्राप्त हो जाए। अपने भाषण के दौरान, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र पर महाराष्ट्र को लूटने का भी आरोप लगाया।